नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे।और सिर्फ नैनीताल और मसूरी ही नहीं प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहे। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी साल के पहले दिन काफी ज्यादा ठंडा रहा,और शहर में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे।लेकिन ठंड के बावजूद भी पर्यटक शहर में घूमते नजर आए और ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

बता दे की उत्तराखंड में नया साल और वीकेंड होने पर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा सहित आसपास के राज्यों से आए पर्यटकों ने कैंपटी, धनोल्टी और मसूरी घूमने के बाद देर शाम मसूरी से वापस लौटना शुरू किया। इस दौरान वहां जाम की स्थिति बन गई और नैनीताल में शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुंच गए थे।वहीं डांस, मस्ती और धमाल के साथ नए साल का स्वागत हुआ।और देर रात तक मस्ती का दौर चलता रहा।
.वहीं देर शाम तक सैलानियों की आवाजाही बनी रही ,और दोपहर दो बजे तक पुलिस ने नैनीताल आने वाले सभी सैलानियों को नगर में प्रवेश करने दिया ,लेकिन तीन बजे बाद शहर के अंदरूनी पार्किंग स्थल वाहनों से पैक हुए तो पुलिस ने वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर की अस्थायी पार्किंग में ही रोक दिया। जिसकी वजह से वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं ,और लोगों का बुरा हाल हो गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।