एक झप्पी ने खत्म कर दी महीनों की लड़ाई!दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पति-पत्नी के बीच घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और आपसी विवाद को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। रिश्तों में इतनी कड़वाहट आ चुकी थी कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।इसी बीच करीब 10 दिन पहले शिखा के पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया।
उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही यह खबर उनके पति सौरभ को मिली, वह बिना देर किए अस्पताल पहुंच गए। हालात को देखते हुए शिखा के पति सौरभ ने अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने से शिखा के पिता की हालत में सुधार हुआ और अब वे स्वस्थ हैं।
सौरभ की इस पहल ने शिखा के दिल को छू लिया। शिकायतों, नाराजगी और कानूनी लड़ाई के बीच पहली बार रिश्ते में इंसानियत और संवेदनशीलता की झलक दिखाई दी। इसके बाद जब दोनों कोर्ट के बाहर मिले, तो एक भावुक पल ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों गले मिले और माहौल भावुक हो गया।