आज 9 मई सोमवार को पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य पृथ्वीराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। जबकि मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभा रही हैं।बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेलर की शुरुआत में अक्षय कुमार का सम्राट पृथ्वीराज चौहान के रूप अपने अदम्य साहस और पराक्रम से युद्ध के मैदान में दुश्मन पर वार कर रहे हैं। इसके बाद उनका सम्राट रूप में का दिल्ली के सिंहासन पर राज्याभिषेक किया जा रहा है। साथ ही ट्रेलर में 1191-92 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए पानीपत के भीषण युद्ध की भी झलक देखने को मिल रही है।चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म निडर, पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता, अदम्य सहास पर आधारित है।
ट्रेलर वीडियो की शुरुआत 12वीं सदी से होती है | ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पृथ्वीराज चौहान ने बहादुरी के साथ जंगों को जीता और दिल्ली की सलतनत हासिल की |मोहम्मद गोरी के रूप में आपको मानव विज नजर आने वाले हैं | इसके अलावा ट्रेलर में मानुषी राजकुमारी संयोगिता के किरदार में जच रही हैं | फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं |
3 जून को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद, बॉबी देओल और मानव विज भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एलान अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर साल 2019 में किया था। ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 3जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित 3 जून, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Date : 9-May-2022
Penned by Reeta Joshi