नामांकन के आज आखिरी दिन PM मोदी ने वाराणसी में किया नामांकन दाखिल

By New31 Uttarakhand

वाराणसी संसदीय सीट से बीजेपी ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दे नामांकन के आज आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएम के ऑफिस में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वही इस मौके पर उनके साथ बीजेपी और एनडीए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। हालांकि नामांकन से पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर पूजा अर्चना की। साथ ही गंगा आरती के साथ साथ उन्होंने काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को खास बनाने के लिए बीजेपी ने बड़ी तैयारी कर रखी थी।

वही पीएम के नामांकन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और मोदी कैबिनेट के 36 मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में वीवीआईपी भी पीएम के नॉमिनेशन के दौरान काशी में मौजूद रहे। बता दें कि वाराणसी संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यानी 1 जून को वोटिंग होनी है। इस सीट से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को इस बार भी अपना उम्मीदवार बनाया है। हलाकि पिछले लोकसभा चुनाव में भी अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। उस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने सपा की शालिनी यादव को करीब पांच लाख वोट से हराया था जबकि कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर रहे थे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.