लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम के करीब 6 बजे तक चलेगा। बता दें कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वही चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं। वही बात करे 13 राज्य की सीटों की तो सुबह 11 बजे तक कुल 24.99% मतदान हो चूका है जिसमे असम में 27.43%, बिहार में 21.68%, छत्तीसगढ़ में 35.47%, जम्मू और कश्मीर में 26.61%, कर्नाटक में 22.34%, केरल में 25.61%, मध्य प्रदेश में 28.15%, महाराष्ट्र में 18.83%, मणिपुर में 33.22%, राजस्थान में 26.84%, त्रिपुरा में 36.42%, उत्तर प्रदेश में 24.31%, और पश्चिम बंगाल में 31.25% मतदान हो चूका है। वही अभी तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 36.42% और सबसे कम महाराष्ट्र में 18.83% वोटिंग हुई है। वही इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।
13 राज्यों की 88 सीटों पर 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान