उत्तराखंड के दोनों पहाड़ी क्षेत्र कुमाऊं और गढ़वाल ,दोनों ही अपने में कई संस्कृति और रहस्य समेटे हुए हैं । अब इन दोनों को देखते हुए एक फिल्म बन गई हैं ,यह फिल्म उत्तराखंड के दोनो पहाड़ी क्षेत्रों गढ़वाल व कुमाऊं के आपसी रिश्तों पर बनी हैं, जो इन दो पहाड़ी समाजों के बीच सदियों पुरानी कड़वाहट पर खुल कर बात करती है।गढ़वाली व कुमाउनी भाषा की इस फिल्म का नाम हैं “गढ़ कुमौ”।बता दे फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी के नेतृत्व में बनी ये फिल्म उत्तराखंड के सिनेमा को नया आयाम देने का एक नया प्रयास है।
इन दोनों समाजों के बीच ऐतिहासिक और सामाजिक परतों को यह फिल्म खूबसूरती से खोलती है। फिल्म “गढ़ कुमौ” उत्तराखंड की संस्कृति और इतिहास को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह फिल्म गढ़वाल और कुमाऊं के आपसी रिश्तों को सुधारने का प्रयास करती है।फिल्म के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और इतिहास को विश्वभर में प्रसिद्ध करने का प्रयास किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अंकिता परिहार, संजू सिलोड़ी, सुशील पुरोहित, राकेश गौड़, गोकुल पंवार, गम्भीर जायड़ा, अनिल शर्मा, डॉ. सुनीत नैथानी, बिनीता नेगी सहयोगी कलाकार की भूमिका में हैं।