मोदी 3.0 कैबिनेट में उत्तराखंड से ये नए चेहरे बन सकते है मंत्री

By New31 Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हर बार की तरह उत्तराखंड का भी प्रतिनिधित्व आवश्यक है। दरअसल पांचों लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के राजनीतिक हलकों में एक ही सवाल तैर रहा है की अजय भट्ट, अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, और अजय टम्टा में से किसकी किस्मत चमकेगी। हालाकि इस बार भाजपा पुण बहुमत से सरकार नहीं बनाने जा रही है, इसलिए एनडीए सरकार में उत्तराखंड राज्य के हिस्से में मंत्री पद आना उतना सहज भी नही माना जा रहा है। आपको बता दे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है की राज्य के किस सांसद को इस बार मोदी कैबिनेट में एंट्री मिलेगी।

दरअसल 2014 की मोदी सरकार में उत्तराखंड के अजय टम्टा राज्यमंत्री बने थे तो वही 2019 की सरकार में नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ। अब मोदी की तीसरी कैबिनेट में उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चाएं गरमा रही है। हालाकि गढ़वाल संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी के मंत्री बनने की प्रबल संभावनाएं है। यदि अनिल बलूनी मंत्रिमंडल में जगह बना लेते है तो वो मोदी मंत्रिमंडल में गढ़वाल से पहले सांसद होंगे। वही लोक सभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले अजय भट्ट, त्रिवेंद्र रावत, और अजय टम्टा भी मंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शामिल है। अब एसे में देखना ये है की आखिर इन चेहरों में से इस बार किसको मौका मिलता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.