1 जून से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! LPG से लेकर UPI तक बदल जाएंगे कई बड़े नियम! जी हां, नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी और खर्चों पर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जून से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है, वहीं UPI पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू किए जा सकते हैं। अब पैसे भेजने से पहले सामने वाले का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखेगा, ताकि फर्जीवाड़ा कम हो सके। इसके अलावा ATM ट्रांजैक्शन फीस, FD ब्याज दरों और बैंकिंग नियमों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
सिर्फ इतना ही नहीं, PAN कार्ड से जुड़े नियम भी बदलने वाले हैं। अब कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन में PAN जरूरी होगा, जबकि कुछ जगहों पर इसकी लिमिट बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रॉपर्टी, कैश ट्रांजैक्शन और बड़े बैंकिंग लेनदेन पर नए नियम लागू हो सकते हैं। वहीं तेल कंपनियां हर महीने की तरह 1 जून को LPG और CNG-PNG की नई कीमतें भी जारी करेंगी, जिससे लोगों के बजट पर असर पड़ सकता है। अब बड़ा सवाल यही है—क्या ये नए नियम लोगों को राहत देंगे, या फिर जून की शुरुआत आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाली है?