उत्तराखंड में मची तबाही ,मलबे और बड़े पत्थरों ने रोकी रफ्तार

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा व बड़े बोल्डर गिरने की घटनाओं ने सड़क संपर्क बाधित कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर भारी मलबा आने से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। वहीं चमोली जिले में कर्णप्रयाग-सिमली रोड पर पहाड़ी से बड़े बोल्डर गिरने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई।

इसके अलावा नारायणबगड़ बाजार में मलबा घुसने से कई दुकानों और स्थानीय लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटी हुई हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.