रामनगर क्षेत्र में कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर मुर्गा मार्केट के पास रहने वाले नजाकत अली खान के बंद घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपए की चोरी की। आपको बता दे जहां एक और पुलिस के सुरक्षा वादों की पोल खुली तो वही पुलिस की रात्रि गस्त पर कई सवाल खड़े हुए है। हालांकि पीड़ित नजाकत अली खान ने बताया कि वो सोमवार की शाम को अपने परिवार के साथ अपना घर बंद करके काशीपुर रिश्तेदारी में गया था लेकिन जब वो गुरुवार की शाम अपने घर पंहुचा तो घर का ताला टुटा हुआ था जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। वही जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ने के साथ ही लॉकर को भी तोड़कर लॉकर में रखा सारा सामान चोरी कर लिया। आगे उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर करीब 7 तोले के सोने के आभूषण एवं 30 हजार रुपए से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए।
साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता करते हुए कहा कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ऐसी घटना घटना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि बढ़ती नशे की प्रवृत्ति भी इसका कारण हो सकती है उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही इस घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर जहां एक तरफ आसपास के क्षेत्र में लोगों में डर पैदा हो गया है तो वहीं पुलिस भी चोरों को पकड़ने के लिए जुट गई है।