मसूरी में थूक कर चाय पिलाने के मामले में जमकर हुआ हंगामा

By New31 Uttarakhand

पहाड़ो की रानी मसूरी में लाइब्रेरी चौक पर पर्यटकों को थूक मिलाकर चाय परोसने की घटना को लेकर बवाल हुआ है। आपको बता दे मसूरी में बर्तन में थूक कर चाय बनाकर पर्यटकों को पिलाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल ये दोनों युवक समुदाय विशेष के बताये जा रहे है और दोनों युवक लम्बे समय से पर्यटकों को चाय में थूक मिलाकर पीला रहे थे। लेकिन पिछले दिनों देहरादून के रहने वाले पर्यटक हिमांशु ने इसका वीडियो बना लिया जिस पर दोनों आरोपी पर्यटक से अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

हालांकि पर्यटक ने एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई और जैसे ही मामला सार्वजनिक हुआ तो दोनों युवक फरार हो गए और मसूरी में आक्रोशित हुए हिन्दू संगठन ने जमकर हंगामा किया। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर मसूरी पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाएं भड़काने व जनस्वास्थ से खिलवाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया की पर्यटक हिमांशु बिश्नोई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तराखंड – उत्तर प्रदेश की सीमा पर धर दबोचा दरअसल दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर भाग रहे थे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.