बता दे की कोविड महामारी के तीन साल बाद उत्तराखंड कोरोना मुक्त हुआ है। वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के सैंपलों की जांच हो रही है।प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था।

इसके बाद से प्रदेश में संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ता गया।साथ ही आपको बता दे की कोविड महामारी के इन तीन सालों में पहली बार राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हुई है।