हल्द्वानी के फतेहपुर बावन डांठ नाले के रपटे में बहने से एक युवक की मौत हो गई। आपको बता दे पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन की टीम ने 200 मीटर दूर से शव को बरामद कर लिया है। वही युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। दरअसल मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मल्ला फतेहपुर का रहने वाला ललित पालीवाल जिसकी उम्र 38 थी वो अपनी मां के साथ रहता था। बता दे युवक की शादी नहीं हुई थी और वह घर का इकलौता बेटा था। वही मंगलवार को ललित बावन डांठ रपटे को पार कर जंगल की तरफ गया था लेकिन उसी वक्त पैदल नाला पार करने के दौरान युवक नाले में बह गया।
जिसकी सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, तहसीलदार सचिन कुमार व दमकल विभाग भी पहुंच गया और युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि घटनास्थल से 200 मीटर दूर नाले में युवक का शव बरामद कर लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ललित लोगों को बता रहा था कि नाला कैसे पार करना है लेकिन इसी दौरान पानी बढ़ गया और वह नाले में बह गया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।