उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे चुका है बादलों ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में कहर बरपाया है। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में आज सुबह बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया है बरसात का पानी जगह-जगह केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर भर गया और यहां स्थित दुकानों में भी घुस गया..
आपको बता दें की उत्तराखंड में जब भी मानसून सीजन आता है तो आफत बनकर बरसता है… मानसूनी बारिश का सबसे बुरा असर विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा पर पड़ता है.. हालाँकि प्रदेश में बारिश की वजह से होने वाली परेशानियां लोगों की जिंदगी पर आफत बनकर न टूटे, इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग जहां मॉनसून सीज़न के लिए तैयारियां कर रहा है वही जब से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से ही मौसम परेशानी का सबब बना हुआ है।
बता दें की बरसाती पानी की वजह से यात्रियों को चलने में भारी दिक्कतें हो रही हैं साथ ही बारिश के कारण जगह-जगह सड़क और पैदल मार्ग पर गंदगी फैल गई है… यात्री और स्थानीय लोग किसी तरह इस गंदगी से खुद को बचाकर आवाजाही कर रहे हैं. मानसून की पहली ही बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है. हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, जब केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव में बारिश के बाद ये हाल हैं तो जिले की दूसरी जगहों का क्या होगा|
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल का कहना है कि; मानसून से निपटने के लिये तैयारियां की गई हैं. यात्रा पड़ावों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ सहित पीआरडी के जवान तैनात हैं. उन्होंने कहा कि सभी टीमों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है|
Date: 29-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal