मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ बुधवार की शाम को तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। अगले दिन बृहस्पतिवार को अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसी दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में वे विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। मॉरिशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ की अगवानी में बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर मृदुला जायसवाल और जनप्रतिनिधि बाबतपुर एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।
काशीवासियों में दिखा उत्साह
मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी के वाराणसी आगमन पर काशी के लोगों में काफी उत्साह है | भाजपा महानगर की ओर से बनारस में इन तीन दिनों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है| लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से नदेसर होटल तक स्कूली बच्चे भारत और मॉरिशस के ध्वज के साथ अभिनंदन करेंगे साथ ही भाजपा नेता भी मॉरिशस के प्रधानमंत्री की अगवानी में मौजूद रहेंगे।
तीन साल बाद फिर आ रहे हैं मॉरिशस के पीएम
मॉरिशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ तीन साल बाद बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इससे पहले वे 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के भव्य आयोजन में जनवरी 2019 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
भारत और मॉरिशस विशिष्ट रूप से एक-दूसरे के करीब हैं | दोनों देशों के बीच लंबे समय से घनिष्ठ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंध हैं | मॉरिशस के पीएम वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ ही गंगा आरती में भी शामिल होंगे | मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र कुमार जगन्नाथ तथा उनकी पत्नी कोबिता जगन्नाथ के काशी आगमन पर भाजपा महानगर की ओर से दो दिन के स्वागत की तैयारी की गई है।
Date: 20 अप्रैल 2022
Edited by News 31 uttrakhand team