दादी के पीछे लगी पुलिस,दादी को स्टंट करना पड़ा भारी ।

By New31 Uttarakhand

हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए 70 साल से अधिक उम्र की दादी का स्टंट सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। दादी हरियाणा के जींद की बताई जा रही हैं। दादी गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थीं। दादी ने उफनती गंगा में छलांग दी और तैरकर आसानी से घाट के किनारे पहुंच गई।
दादी के स्टंट के बाद पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सूट-सलवार पहने और मेहंदी से रंगे बालों वाली दादी का स्टंट देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट को जोड़ने वाले आर्च पुल पर कुछ युवा गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।
युवाओं से बात करने के बाद दादी भी गंगा में छलांग लगाने के लिए तैयार हो गई। एक युवक दादी से गंगा की मुख्य धारा में कूदने के लिए इशारा करता है। युवक से बात करते हुए दादी पुल की रेलिंग को लांघकर सीधे गंगा में कूद जाती हैं। दादी के गंगा में कूदते हुए पुल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
24 सेकेंड के वीडियो में दादी गंगा में कूदने के बाद आसानी से तैरकर घाट के किनारे पहुंच जाती हैं। तो वहीं दादी के स्टंट का वीडियो चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल करने वाले ने कैप्शन दिया है ‘हमारी दादी क्या छोरों से कम हैं’।बताया जा रहा है दादी के साथ आए उनके किसी परिचित ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। हरकी पैड़ी पर पुलिस का पहरा रहता है क्योकि आए दिन गंगा में स्नान करने या स्टंट के दौरान डूबने से अक्सर श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

DATE-30-6-2022
BY-NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.