सानिया मिर्जा और बेथानी की जोड़ी को अबुधाबी ओपन के पहले ही दौर में मिली हार, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दे की पिछले महीने सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची थी ,तब उन्हें खिताबी मुकाबले में ब्राजील के लुइसा स्टेफनी और राफेल मातोस से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं अब भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंडस को अबुधाबी ओपन में क्रिस्टेन फिलपंकेस और एल सिगेमंड के हाथों पहले ही दौर में सीधे सेटों हार का सामना करना पड़ा।

YOUTUBE

साथ ही आपको बता दे की बेल्जियम और जर्मनी की जोड़ी ने सानिया-बेथानी को एक घंटे 13 मिनट चलते मुकाबले में 3-6, 4-6 से पराजित किया। छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने पहले ही एलान कर रखा है कि 19 फरवरी से होने वाली दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनके करियर का अंतिम प्रतियोगिता होगी।

वहीं मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई थी। और ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने सानिया और रोहन को हराया था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.