उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है. चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख के पार हो गई है. आंकड़ों पर नजर डालें तो अबतक 21 लाख 15 हजार 718 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं. सबसे ज्यादा श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में पहुंचे हैं. जहां अभी तक 7 लाख 30 हजार 27 तीर्थयात्री बदरी विशाल का आशीर्वाद ले चुके हैं. वहीं, चारधामों में अबतक 170 यात्रियों की मौत हो चुकी है

आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ में 6 मई से अभी तक 7 लाख 17 हजार 362 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं. 16 जून आठ बजे तक 12,228 तीर्थ यात्री बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं… उधर, बदरीनाथ धाम में 8 मई से अभी तक 7 लाख 30 हजार 27 तीर्थ यात्री बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं… गुरुवार को शाम 8 बजे तक 18,758 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं… ऐसे में बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 14,47,389 पहुंच गई है.

बता दें कि केदारनाथ में लगातार मौसम खराब चल रहा है.. और प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील कर रहा है…. तेज बारिश के बाद भस्खलन और फिसलन बढ़ने के चलते श्रद्धालुओं से सुरक्षित रहने के लिए कहा जा रहा है… हालांकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर दिन केदारनाथ में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.
वहीं गंगोत्री धाम की करें तो यहां पर अब तक 3,78,539 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं. यहां पर श्रद्धालुओं का आना 3 मई से ही शुरू हो गया था…. उधर यमनोत्री धाम में अभी तक 2,88,335 श्रद्धालु इस दौरान पहुंच चके हैं. गंगोत्री यमनोत्री के कुल श्रद्धालुओं की बात की जाए तो यहां अभी तक 6,66,874 लोग दर्शन कर चुके हैं.
Date: 17-June-2022
Penned by tanuja bhauryal