दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे शपथ

By New31 Uttarakhand

दिल्ली में आये चुनाव परिणाम के बाद जिस वक्त का सभी को इंतजार था आखिर वो पल काफी करीब आ चूका है। दरअसल 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत प्राप्त किया था. उसके बाद से सरकार गठन के लिए लगातार भाजपा शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन चल रहा था. और सभी को इसी बात का इंतजार है की दिल्ली का अगला सीएम कौन बनेगा। लेकिन बीच में पीएम मोदी की तीन दिवसीय विदेश यात्रा के चलते भी ये प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी. अब बताया जा रहा है कि सीएम का नाम लगभग तय हो गया है और सोमवार यानी आज पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी जाएगी. जिसके बाद 18 या 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। बता दे आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 3 बजे विधायकों की बैठक बुलाई गई है और इस बैठक में विधायकों को सुझाव और निर्देश दिए जा सकते हैं.

दरअसल इससे पहले जब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पहली बार गठबंधन सरकार और दूसरी व तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई थी तब उन्होंने भी रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण किया था. अब भाजपा भी रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिख रही है. हालांकि इससे पहले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होना प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे रामलीला मैदान कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर के लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. मुख्यमंत्री के नामों पर लगाए जा रहे कयासों में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा और महिलाओं में रेखा गुप्ता व शिखा राय के नाम शामिल हैं. इन कयासों पर संभवतः 18 या 19 फरवरी को विराम लग जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी. हालांकि इन नामों के अलावा भाजपा किसी और अन्य चेहरे को भी मुख्यमंत्री के रूप में घोषित करके सबको चौंका सकती है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.