झकझोर देने वाली ऋषि गंगा की आपदा के जख्म बार बार ताजा हो जाते हैं। तपोवन में एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। बता दें कि बृहस्पतिवार को इंटेक टनल में मलबे की सफाई के दौरान एक मानव शव बरामद हुआ है। याद दिला दे कि 7 फरवरी 2021 को रैणी आपदा में सैकड़ों मजबूर मलबे में दफन हो गए थे। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी नवजोत कौर ने बताया कि मुख्य टनल से करीब 650 मीटर अंदर मलबे की सफाई के दौरान एक शव बरामद हुआ है। शव को कंपनी के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला गया। सड़ा गला होने के कारण अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मानव शव पर सिर्फ कपड़े ही हैं। शव को एनटीपीसी के अस्थायी मोर्चरी में रखवाया गया है।
आपको बता दें कि 7फरवरी को ऋषि गंगा की आपदा में 206 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें से 88 लोगो के शव बरामद किए जा चुके थे। एनटीपीसी के 140 श्रमिकों की भी इस आपदा में मौत हो गई थी, जिसमें कई श्रमिकों के शव परियोजना की टनल में फंसे हुए थे।
Date – 1July 2022
By – Kiran Rawat
तपोवन टनल से मिला शव, मलबे में दफन हो गए थे सैकड़ों मजबूर।