उत्तरकाशी में प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी ,हरियाणा से आ रही बरात लौटी वापस

By New31 Uttarakhand

बता दे की डुंडा तहसील के कुमारकोट गांव में प्रशासन ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी है। नाबालिग लड़की और उसकी मां को वन स्टॉप सेंटर उत्तरकाशी लाया गया है। वहीं, हरियाणा से आ रही बरात रास्ते से ही लौट गई। बताया जा रहा कि परिजनों ने नाबालिग का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवा कर कुछ दिन पूर्व कोर्ट मैरिज भी करवा दी थी।

वहीं बृहस्पतिवार देर शाम तहसील प्रशासन डुंडा को कुमारकोट गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाने की शिकायत मिली, जिस पर प्रशासन की टीम देर शाम गांव पहुंची और देखा की गांव में शादी की तैयारियां पूरी कर बरात का इंतजार किया जा रहा था, तभी प्रशासन की टीम ने पहुंचकर पुरे मामले की जांच शुरू कर दी।

YOUTUBE
Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.