जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुआ आतंकी हमला, 10 लोगो की मौत कई घायल

By New31 Uttarakhand

रविवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादी हमले की घटना सामने आई है। आपको बता दे घटना शाम करीब सवा 6 बजे के आसपास की है, जब दिल्ली में पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही थी। दरअसल उस समय रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस में आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद बस सीधे खाई में जा गिरी। वही इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 33 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया की शुरुवाती रिपोर्ट से पता चला है की शिवखोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची तभी घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और फायरिंग के कारण बस चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके चलते बस खाई में जा गिरी। साथ ही उन्होंने बताया की यात्रियों की पहचान अभी नही हो पाई है लेकिन वो स्थानीय नही है। वही दूसरी ओर आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। हालाकि अब इस आतंकी हमले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए हमले में मारे गए लोगो के प्रति शोक जताया साथ ही ये भी लिखा की ये शर्मनाक घटना जम्मू कश्मीर के चिंताजनक सुरक्षा हालातो की असली तस्वीर है। साथ ही कई नेताओं ने भी हमले में मारे गए लोगो के प्रति शोक व्यक्त किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.