बागेश्वर कॉलेज में लूटपाट मामले में छात्रों को मिला न्याय, कांग्रेस का अनशन समाप्त

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर के बीडी पांडे पीजी कॉलेज कैंपस में छात्रों के दो घुटों में हुयी मारपीट मामले में पुलिस प्रशाशन ने छात्रों पर लगायी गयी गंभीर धाराओं को हटा लिया है और लूट तथा डकैती की धाराओं को हटाते ही न्यायलय ने सभी आरोपी छात्रों को जमानत दे दी है। आपको बता दे पांच दिन से कांग्रेस का चल रहा क्रमिक अनशन अब समाप्त हो गया है। दरअसल पुलिस की जांच के बाद छात्रों पर लगाई गई लूटपाट की धारा हटा दी गई है। हालांकि साढ़े आठ हजार की राशि गायब तो हुई है, लेकिन छात्रों ने ये राशि लूटी है इसका कोई प्रमाण अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। बता दें कि कांग्रेस द्वारा NSUI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और जेल में भेजने पर लगातार क्रमिक अनशन किया जा रहा था। जिनके समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल भी पहुंचे।

वहीं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया कि पांच दिन की जांच के बाद छात्रों पर लगाई गई लूटपाट की धारा हटा दी गई है। साथ ही ये लूटपाट छात्रों ने की इसका कोई वीडियो उन्हें नहीं मिला है। वही पुलिस द्वारा लूटपाट की धारा हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने अपना अनशन समाप्त किया। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने बताया कि ये लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा सत्ता के नशे में युवाओं को गलत धाराओं में फंसाने का काम कर रही थी। लेकिन वह साक्ष्य नहीं दे पाए. और जिले की जनता भी ये देख रही है कि भाजपा सरकार युवाओं को गलत धाराओं में फंसा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.