पटवारी भर्ती पेपर लीक के बाद अटकी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को एसटीएफ ने हरी झंडी दे दी है…बता दें कि अब आयोग जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी करेगा….वहीं फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 22 जनवरी को होगी…जैसे के तीन दिन पहले पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट और फॉरेस्ट गार्ड की भावी परीक्षा की प्रक्रिया रोक दी थी.

जानकारी के अनुसार आयोग के अध्यक्ष ने STF को पत्र भेजकर इन दोनों भर्तियों पर एसटीएफ जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था…साथ ही यह भी कहा गया था कि.. एसटीएफ इन भर्तियों में संदिग्ध तथ्य देखने के बाद बताएगी….वही अब सोमवार को एसटीएफ ने दोनों भर्तियों को हरी झंडी दिखा दी है..अब आयोग जल्द ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी करेगा.
