राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, पाँच साल में बढ़े 120 नए वार्ड

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। बता दे इस बार निकाय चुनावों में 120 नए वार्ड होंगे साथ ही मतदान के लिए 136 ज्यादा मतदान केंद्र होंगे। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका आंकड़ा जारी कर दिया है जिसमे पांच साल में निकाय बढ़ने के साथ ही वार्ड और मतदान केंद्र भी बढ़ा दिए गए है। आपको बता दे इससे पहले राज्य में निकाय चुनाव 2018 में हुए थे उस वक्त प्रदेश में कुल 1,130 वार्ड और 1,337 मतदान केंद्र थे। लेकिन पांच सालो में निकायो की संख्या बढ़ने से वार्डो की संख्या भी बढ़ा दी गई है और इसी कारण मतदान केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

हालाकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस बार राज्य में कुल 1250 वार्ड और 1473 मतदान केंद्र होंगे। साथ ही 2018 के चुनाव में पोलिंग बूथों की संख्या 2,863 थी जो अब बढ़कर 3,328 हो गई है। तो वही दूसरी तरफ नगर निगमों में कुल 2002, नगर पालिकाओं में 929 और नगर पंचायतों में 397 पोलिंग बूथ होंगे। हालाकि राज्य के निकाय चुनावों के लिए जो वोटर लिस्ट अपडेट हो रही है, वह वर्ष 1993 में बनी थी। हर बार उसी लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया की इस बार भी उसी हिसाब से मतदाता सूची जिलावार अपडेट हुई है। दरअसल राज्य के नगर निगमों में इस बार 16,63,056, नगर पालिकाओं में 7,80,777 और नगर पंचायतों में 2, 93,022 मतदाता हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.