साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने बॉलीवुड सफर की शुरूआत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विजय अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर का दर्शक काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं ।हाल ही में एक्टर का एक चौका देने वाला लुक सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। एक्टर विजय ने अपना ये लेटेस्ट लुक का पोस्ट अपलोड किया है । जिसे देख हर किसी की आंखें खुली कि रह गई हैं। जी हां विजय देवरकोंडा के शॉकिंग लुक ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
विजय देवरकोंडा के साथ अन्नया पांडे फिल्म लाइगर में लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब टीज़र रिलीज होने से पहले ही विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का नया पोस्टर सामने आ गया है जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है । एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लुक शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। जिसको देखने के बाद अब फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘लाइगर’में एक्टर को इस नए अंदाज में देखकर दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं।
‘लाइगर’फिल्म की बात करे तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है । साथ ही ये फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़ ,मलयालम, और तेलुगू भाषा में रिलीज होने जा रही है। एक्टर विजय देवरकोंडा इस फिल्म में माइक टायसन के अपोजिट नजर आएंगे। आपको बता दें कि माइक टायसन इस फिल्म में मुक्केबाज की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। साथ ही ये माइक टायसन और अनन्या पांडे की पहली तेलुगू फिल्म होगी। रोनित रॉय ,राम्या कृष्णन और मकरंद देशपांडे भी फिल्म में मुख्य रोल निभाते दिखाई देंगे।
Date: 2-June-2022
By Meghna