हल्द्वानी-भीमताल मार्ग मे अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

By New31 Uttarakhand

भीमताल हल्द्वानी मोटर मार्ग बोहराकून के पास एक अज्ञात महिला का शव खाई में मिलने से हड़कंप मच गया है। आपको बता दे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा। हालाँकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल की आसपास बताई जा रही है। वही भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव मिला है और ये शव 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हालाँकि शव किस महिला का है, इसका पता लगाने के लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि लाश की शिनाख्त होते ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि शव जिस जगह से मिला है, उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहां आया होगा, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि पर्यटन के नाम पर लोग मौज मस्ती के लिए आते हैं, लेकिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर चले जाते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.