वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जनसंवाद कर अभियान चलाया जा रहा है….वही आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा चोरगलिया थाने में क्षेत्रवासियों के साथ जनसंवाद किया गया,
जिसमें चोरगलिया के समस्त जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ समाजसेवी लोगों द्वारा चोरगलिया क्षेत्र की समस्याओं से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को अवगत कराया गया…इस दौरान वरिष्ठ पुलिस ने बताया की चोरगलिया क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्य चार समस्याएं सामने रखी गई.
जिसमे सड़क सुरक्षा, स्मैक पर सकताई, अवैध कच्ची शराब पर शिकंजा व नंधौर नदी में कार्य कर रहे बाहर से आए श्रमिको के सत्यापन को लेकर क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया..जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण हो, और अवैध काम कर रहे लोगो के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो इसके लिए चोरगलिया थानाध्यक्ष को निर्देश भी दिए गए.
