टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का 30 दिसंबर 2022 को भयानक एक्सीडेंट हुआ था, इसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हुए थे…एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने ट्वीट कर फैंस और बीसीसीआई को धन्यवाद कहा है.

एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन
वहीं ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही…. रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं. बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद. ‘ ऋषभ पंत फिलहाल मुंबई में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं, उनके घुटने की सर्जरी भी हुई है.