Rishabh Pant : ऋषभ पंत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे, बीसीसीआई ने कहा- घुटने की होगी सर्जरी

By New31 Uttarakhand

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मुंबई शिफ्ट किया गया है। वह बुधवार (चार जनवरी) को कोकिलाबेन अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार (30 दिसंबर) को उत्तराखंड के रुड़की में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसके बाद पहले उन्हें स्थानीय सक्षम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में रखा गया। अब वह मुंबई एयरलिफ्ट किए गए हैं।

बीसीसीआई ने पंत को लेकर मेडिकल रिलीज जारी किया है। उसने बताया कि पंत का इलाज अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में होगा। वह उनके घुटने के लिगामेंट की सर्जरी होगी। पंत के शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। इसका इलाज भी वहीं किया जाएगा।

YOUTUBE

पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रहने की संभावना है। अगर पंत पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.