उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट,11 जिलों में स्कूल बंद

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम और संभावित आपदा के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बागेश्वर को छोड़कर चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी समेत 11 जिलों में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदियों और बरसाती नालों के उफान पर आने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना अत्यंत आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। वहीं चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य पर्यटकों को भी यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल मौसम विभाग और प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.