दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है उन्होंने बताया कि 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं वही जेपी नड्डा ने बताया की इस बार पूर्वी भारत से किसी को मौके देने की बात पर सबकी सहमती बनी थी…और वही आज तक देश को आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी नहीं मिली हैं…जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया

आपको बता दें कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वालीं द्रौपदी मुर्मू 6 साल एक महीने तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं. मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है. 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। लाखों लोग, विशेष रूप से वे जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन से बड़ी शक्ति प्राप्त करते हैं। नीतिगत मामलों की उनकी समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा।

Date: 22-June-2022
Penned by tanuja bhauryal