उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच एसआईटी करेगी..जानकारी के अनुसार एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की जिसमें एसपी क्त्रसइम रेखा यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आठ जनवरी को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले का बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने खुलासा करते हुए पहले पांच और फिर बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था…जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने दावा किया था कि अनुभाग अधिकारी संजीव चतर्वेदी की पत्नी ने अपने एक परिचित पॉलीटेक्निक शिक्षक राजपाल को प्रश्नपत्र हाथ से लिखकर उपलब्ध कराया था…शिक्षक राजपाल ने अपने रिश्तेदार के दामाद रामकुमार एवं भतीजे संजीव कुमार के साथ मिलकर अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आठ से बारह लाख में प्रश्नपत्र तैयार कर 35 अभ्यर्थियों को बेच दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। आरोपियों के कब्जे से 41 लाख की रकम भी बरामद हुई थी। शुक्रवार देर शाम एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने हाईप्रोफाइल प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी।