नैनीताल: विंटर में पर्यटकों को पहाड़ पर लाने की तैयारी, हिमालय दर्शन के साथ कर सकेंगे पैराग्लाइडिंग

By New31 Uttarakhand

नैनीताल: कड़ाके की ठंड में पहाड़ों को पर्यटकों से गुलजार करने की तैयारी हो रही, वहीं विंटर टूरिज्म प्लान में हिमालय दर्शन के साथ पैराग्लाइडिंग का खास इंतजाम किया जा रहा हैं…पहाड़ों में जीवन जितना कठिन होता उससे कई अधिक यहां की खूबसूरती होती है. विशेषकर विंटर यानी ठंड के मौसम में तो इनकी सुंदरता और ज्यादा निखरकर आती है|

साथ ही पहाड़ों में अब विंटर टूरिज्म की तैयारी की जा रही है… बढ़ी हुई ठंड के बीच पहाड़ में पर्यटक जरूर कम हुए हैं, लेकिन हिमालय दर्शन के साथ पर्यटकों को पहाड़ में लाने की तैयारी चल रही है. नैनीताल जिला प्रशासन इन पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल बढ़ाने में जुटा है|

वहीं नैनीताल डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि हिमालय को प्रेम करने वाले पर्यटकों के लिये ये बेस्ट सीजन है जिसमें इस दौरान हिमालय साफ दिखता है. इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग भी पर्यटकों के लिये करने की योजना है जिसमें पंगूट से उड़ान भर कोटाबाग में उतरने के योजना है. इसके साथ ही कुछ नए इवेंट भी करने की योजना है जिससे पर्यटक पहाड़ आ सकें|

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.