मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि तीन जिलों में रेड अलर्ट और चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। दरअसल मानसून की गरज के साथ कुमाऊं में बुधवार को बारिश ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। आपको बता दे बीते दिन हल्द्वानी में शनि बजार नाले के बहाव में एक बच्चा बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है। दरअसल बनभूलपुरा का शनि बाजार नाला बुधवार को भारी बारिश से उफान पर आ गया। वही मिली जानकारी के मुताबिक घर से दूकान पर सामान लेने गया सात वर्षीय रिजवान नाले में बह गया। हालांकि आस पास खेल रहे बच्चो ने उसे नाले में बहते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस व फायर टीम ने देर रात बच्चे की तलाश की लेकिन बच्चे का कही पता नहीं चला। साथ ही बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुला लिया है जिसके चलते आज दुबारा सर्च अभियान चलेगा।
वही दूसरी तरफ दमुआढूंगा अम्बेडकर पार्क के पास का रक्सिया नाला भी उफान पर बह रहा था। तभी शाम करीब 6 बजे दमुआंढूंगा निवासी विजय अपनी बाइक से घर जा रहा था लेकिन नाला पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में वह बाइक समेत बह गया। गनीमत रही की मौके पर मौजूद कुछ लोगो ने कूदकर विजय को बचा लिया। और पानी कम होने पर रस्सी की मदद से बाइक को भी निकाल लिया। उधर रकसिया नाले की सुरक्षा दिवार टूटने की वजह से आरके टेंट हाउस से निचे की ओर रूद्र विहार में एक घर खतरे की जद में आ गया है। साथ ही तेज बरसात में दिवार टूटने के बाद अब बुनियाद की तरफ कटाव हो गया है।