एक गोल… और स्पेन बना FIFA World Cup 2026 चैंपियन!

By New31 Uttarakhand

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला पूरे 90 मिनट तक बेहद रोमांचक रहा, लेकिन निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां स्पेन के फेरान टोरेस ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यही गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ। अंतिम सीटी बजते ही स्पेनिश खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच जश्न का माहौल बन गया, जबकि अर्जेंटीना का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।

पूरी टीम ने आखिरी मिनट तक बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन स्पेन की मजबूत डिफेंस के सामने कोई मौका नहीं बन पाया। इस जीत के साथ स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, फेरान टोरेस फाइनल के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे, जिनके गोल ने स्पेन को विश्व फुटबॉल के शिखर पर पहुंचा दिया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.