चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान 31 मई को होंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 जून को होगी, उसी दिन नतीजे भी सामने आएंगे। निर्वाचन आयाेग ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूरस्थ केन्द्रों के लिए 16 पोलिंग पार्टियों को आज रवाना कर दिया गया। शेष 135 मतदान केंद्रों पर सोमवार यानी कल पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। आज शाम से प्रचार का शोर भी थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे। उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कुल 4 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। जबकि सपा समर्थित मनोज उर्फ ललित भट्ट और निर्दल प्रत्याशी के तौर पर हिमांशु गड़कोटी ने ताल ठोंकी है। सपा प्रत्याशी को पार्टी की ओर से पत्र न मिलने के कारण उन्हें ऑटो रिक्शा और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु को ब्लैक बोर्ड चिन्ह आवंटित किया गया है। आज शाम से प्रचार का शोर भी थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत दूसरी बार मतदान करेगा। चुनाव के लिए कुल 96213 वोटर मतदान करेंगे। जिनमें 46042 महिला और 50171 पुरुष वोटर शामिल हैं। इस सीट को पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए छोड़ा है। वहीं कांग्रेस ने पार्टी से पांच बार प्रत्याशी रहे दो बार के विधायक हेमेश खर्कवाल की बजाय पहली बार महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।
दूरस्थ क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को किया रवाना
31 मई को होने वाले चंपावत विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। उपचुनाव कराने के लिए 16 दूरस्थ क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना किया गया। शेष 135 मतदान केंद्रों पर सोमवार को पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी होंगी। चम्पावत विधानसभा में शांतिपूर्वक मतगणना को लेकर 151 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 31 मई को विधानसभा के 96213 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने दूरस्थ क्षेत्र की 16 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।

Date : 29-May-2022
Penned by Reeta Joshi