एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में दुबई स्थित अपने लग्जीरियस घर का वर्चुअल टूर करवाया है.-टाउन की ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ राखी सावंत सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं. कभी वह अपनी शादी, कभी पूर्व पति संग विवाद, तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं. इस बीच हाल ही में राखी सावंत ने दुबई स्थित अपने लग्जीरियस घर का वर्चुअल टूर कराया है, जिसका इंटीरियर आपको हैरान कर सकता है.

आपको बता दें कि 16 जून 2022 को राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेबी पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. वीडियो में वह फैन्स को अपने घर की एक झलक दिखा रही हैं. वीडियो में राखी कह रही हैं, ‘क्या आप दुबई में मेरा लग्जरी अपार्टमेंट देखना चाहते हैं। राखी कह रही हैं कि मुझे भगवान से और कुछ नहीं चाहिए, क्योंकि मेरी इच्छा पूरी हो गई है।
अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके प्रेमी आदिल ने दुबई में उनके नाम पर एक अपार्टमेंट खरीदा है। राखी ने यह भी कहा था कि, आदिल ने उन्हें एक कार गिफ्ट भी की है। इस वीडियो को देखकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये वही अपार्टमेंट है जिसे आदिल ने राखी गिफ्ट की है.
Date: 17-June-2022
Penned by tanuja bhauryal