अब ट्रेन के किराए में मिलेगी 75% तक की छूट?

अब ट्रेन के किराए में मिलेगी 75% तक की छूट?
By New31 Uttarakhand

अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए सफर को और आसान और किफायती बना दिया है।पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अनुसार, दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन टिकट के किराए में 25% से लेकर 75% तक की छूट दी जा रही है। यह सुविधा दृष्टि बाधित, मानसिक रूप से दिव्यांग, मूक-बधिर और लोको मोटर दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध है।सबसे खास बात यह है कि अगर किसी दिव्यांग यात्री के साथ कोई सहायक यात्रा करता है, तो उसे भी टिकट किराए में समान छूट मिलेगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अब लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। दिव्यांग यात्री घर बैठे ऑनलाइन दिव्यांगजन कन्सेशन कार्ड बनवा सकते हैं और टिकट बुकिंग के समय रियायत का लाभ ले सकते हैं।आवेदन के लिए आपको जिला चिकित्सा अस्पताल द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र, रेलवे रियायत प्रमाणपत्र,पहचान व पते के प्रमाण के लिए पहचान दस्तावेज, जन्म प्रमाणपत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। इन सभी दस्तावेजों को भारतीय रेलवे के आधिकारिक पोर्टल divyangjanid.indianrail.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।जैसे ही आपका डिजिटल कार्ड मंजूर (Approve) हो जाएगा, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के जरिए इसकी सूचना दे दी जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.