हाल ही में राखी ने अपने नए बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा किया। एक फंक्शन में अपने इस बॉयफ्रेंड से लोगों को रूबरू भी करवाया, पर लगता है राखी की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि हाल ही में राखी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक लड़की का उनके पास फोन आया और वो खुद को आदिल खान दुर्रानी की गर्लफ्रेंड बता रही थी।
राखी सावंत की लव स्टोरी में अचानक एक ट्विस्ट आ गया है। ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया कि उन्हें एक लड़की ने कॉल किया और बताया कि वो आदिल की गर्लफ्रेंड है। राखी ने इस लड़की का नाम रोशिना डेलावरी बताया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे बताया कि रोशिना ने उन्हें कहा कि वो जिसे अपना नया बॉयफ्रेंड बता रही हैं, वो पिछले चार साल से उससे प्यार करता है। रोशिना ने राखी को सलाह दी कि उन्हें खुद को आदिल से दूर रखना चाहिए। राखी ने इसपर बताया कि जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से इस बारे में बात की तो आदिल ने उस लड़की को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बताया। इसके साथ ही राखी ने कहा कि वो लड़की एक्स गर्लफ्रेंड है और वो और आदिल से जल्द ही शादी करने वाली हैं।
राखी सावंत को पता है कि मीडिया और फैंस का हमेशा अपनी तरफ कैसे लगाए रखना है। कभी सीक्रेट शादी, कभी तलाक तो कभी अफेयर, उनकी जिंदगी में जो भी घटता है वो कैमरे के सामने होता है।
Date : 23-May-2022
Penned by Reeta Joshi