बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में आए दिन कोई-न-कोई नई अनाउंसमेंट होती रहती है। कभी किसी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होगी तो कभी कोई सेलिब्रिटी अपडेट आए दोस्तो जानते हैं क्या है पूरी खबर ।
‘धाकड़’ के फ्लॉप होने के बाद कंगना रणौत अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग में बिजी हो गई हैं और अब इस फिल्म से कंगना का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म में कंगना ‘इंदिर गांधी’ का किरदार निभा रही हैं।
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट की कमाई में आई गिरावट
सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि जिस फिल्म को दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं, वह है आर माधवन के निर्देशन में बनी ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’। जी हां, ‘द कश्मीर फाइल्स’ की ही तरह यह फिल्म भी माउथ पब्लिसिटी (यानी वर्ड ऑफ माउथ) के दम पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है।
कॉफी विद करण
इस बार कॉफी विद करण में गौरी खान भी नजर आएंगी। गौरी खान को लेकर कहा जा रहा है कि वह इस शो में अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस के बारे में भी बातें कर सकती हैं।
बड़े पर्दे पर ‘पुष्पा राज’
बनना चाहते हैं ‘शमशेरा’ के ‘बाली’, राजामौली के साथ फिल्म करने का ये है अनोखा प्लान
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इस फिल्म को लेकर जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए भी काफी उत्साहित हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों के सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं।
पप इट अप विद रणबीर कपूर नाम से एक इंटरेक्टिव सेगमेंट में अभिनेता ने कुछ सवालों के जवाब दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कुछ पपी के साथ बैठे हुए हैं और फटाफट से सवालों के जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल उनसे पूछा गया कि वह अपने साथ वाले किन अभिनेताओं के साथ घूमने जाना चाहेंगे तो रणबीर ने अनुष्का शर्मा और आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया।
उनसे अगला सवाल किया गया कि वह अयान और आलिया के अलावा किसके साथ आइलैंड पर स्टक होना चाहते तो इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर राजामौली का नाम लिया। और कहा कि राजामौली अकेले रणबीर को लेकर ही फिल्म बनाएं। इसके बाद उन्होंने लियोनेल मेसी के साथ खेलना और अरिजीत सिंह के गाने सुनकर पार्टी करने की बात कही।