उधमसिंह नगर के निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

आये दिन अस्पतालों में लापरवाही होने की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं ऐसी ही एक घटना उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर शहर हैं जहा की एक महिला और बच्चे की अस्पताल में मृत्यु हो गयी वही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया । सर्वेश सैनी सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि गांव की एक महिला को प्रसव के लिए गूलरभोज रोड स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण जच्चा बच्चा की मौके पर मृत्यु हो गई और डॉक्टर लगातार मामले को दबाने का प्रयास करते रहे उनका कहना हैं की जिन लोगों को डॉक्टर कहा जा रहा है वह भी प्रशिक्षित डॉक्टर नहीं है और ना ही कोई महिला डॉक्टर है और किसी तरह की सुविधा इमरजेंसी के लिए हॉस्पिटल मैं नहीं हैं वही राजेंद्र कुमार नाम के स्थानीय युवक ने बताया कि परिजनों से अस्पताल प्रशासन द्वारा पैसे भी ले लिए गए और सादे कागज पर साइन भी करवा लिए गए और मृत महिला को जानबूझकर रेफर किया गया और उन्हें 45 किलोमीटर दूर काशीपुर के निजी अस्पताल में भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने जाते ही दोनों जच्चा बच्चा को मृत्यु घोषित कर दिया वही परिजनों का कहना हैं की पुलिस प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच जांच करें

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.