उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में आज भी मानसून की भारी बारिश कहर बरपाएगी। आपको बता दे मानसून का असर प्रदेश के कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है और पौड़ी के बीरोखाल क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते मलबा घरो के अंदर घुसने लगा है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है की बीते 22 मई को ओलावृष्टि और बादल फटने से उनके गाँव समेत आस पास के क्षेत्र में बिजली पानी और सड़क को काफी नुक्सान पंहुचा था। वही अब फिर से हो रही लगातार बारिश से उनके गाँव के घरो में मलबा घुस गया है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना पढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की प्रशाशन की और से इसका सही तरीके से समाधान नहीं किया गया जिसके चलते बारिश होने से फिरसे लोगो के घरो में मलबा घुसने लगा है।
वही ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी का कहना है की पहले भी उनके क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही हुई थी और अब एक बार फिर भारी बारिश हो रही है जिससे लोगो के घरो में मलबा घुस गया है जिससे ग्रामीण काफी परेशान है साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से आग्रह किया है की इस सम्बन्ध में ठोस कार्य योजना बनायीं जाए। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके साथ ही पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है की उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों मे सात जुलाई तक मौसम बेहद खराब रहेगा और उन्होंने 3 से लेकर 6 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं बल्कि सात जुलाई को भी उत्तराखंड में मौसम भारी बारिश वाला ही रहेगा।