बागेश्वर विधायक पार्वती दास की अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। दरअसल पार्वती दास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सकों की ओर से उनकी जांच की गई। वही जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। हालाकि आईसीयू वार्ड में भर्ती करने के बाद विधायक दास को आराम मिला, लेकिन उनकी कोविड हिस्ट्री को देखते हुए आगे जांच के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून एयरलिफ्ट कर दिया गया। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह विधायक दास को तेज बुखार आ गया था। वही चिकित्सकों की माने तो वह वायरल फीवर और एंग्जायटी से प्रभावित हुई थी और लगातार बढ़ रही गर्मी का असर उनके स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। कुछ दिनों पूर्व काम के सिलसिले में उन्हें दिल्ली भी जाना पड़ा था। इस दौरान वह पिथौरागढ़ भी गई थी। भाग दौड़ के बीच वह अपनी सेहत का खास ध्यान नहीं रख पाने की वजह से बीमार हो गई।
बता दे अस्पताल प्रभारी डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि विधायक दास की लगभग सभी जांचे सामान्य है। उनके स्वास्थ्य में सुधार था। इधर विधायक के पुत्र गौरव दास ने बताया कि उनकी मां की कोविड हिस्ट्री के कारण जांचों के लिए उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा है। बीते शुक्रवार को विधायक दास ने सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुई थी।