देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनकड़ के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल ले०ज० गुरमीत सिंह के साथ हल्द्वानी स्थित आर्मी हैलीपैड में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। आपको बता दे उप राष्ट्रपति अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड प्रवास पर हैं और आज कैंची धाम स्थित बाबा नीभ करौली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का दिल्ली से कैंचीधाम और वापस लौटने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
दरअसल उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और उनकी धर्मपत्नी आज उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति दंपति सवेरे सात बजे अपने दिल्ली के 108 चर्च रोड स्तिथ आवास से एयरपोर्ट के लिए निकले। जिसके बाद वह अपने विशेष जहाज से बरेली तक का सफर 45 मिनट में तय करेंगे। और फिर बरेली से विशेष हेलीकॉप्टर से धनखड़ दम्पत्ति हल्द्वानी में तिकोनिया के आर्मी हेलीपैड पहुचेंगे जहा से सड़क मार्ग द्वारा रानीबाग, भीमताल, भवाली होते हुए एक घंटा 40 मिनट में कैंची धाम पहुचेंगे। हालाकि दोनो विशेष अतिथियो का कैंची धाम में 30 मिनट का समय रिजर्व रखा गया है। वही दर्शन के बाद सवेरे 11:10 बजे से वो वापस लौटकर दोपहर 12:50 बजे हल्द्वानी में तिकोनिया आर्मी हेलीपैड पहुचेंगे। जहा से एक फॉर्मल विदाई समारोह के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ पंतनगर के लिए रवाना होंगे और 20 मिनिट बाद दोपहर 1:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।