हल्द्वानी के स्टैंडर्ड स्वीट हाउस मे गैस सिलिंडर गिरने से मेकैनिक की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दे सिंधी चौराहा स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस में मैकेनिक के सिर पर सिलेंडर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को किच्छा निवासी टेक्नीशियन सिंधी चौराहा स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस में फ्रिज सही करने आया था इसी दौरान वहाँ के कर्मचारी रस्सी के सहारे गैस सिलेंडर को ऊपर चढ़ा रहे था, तभी अचानक गैस सिलेंडर की क्लिप टूट गई और सिलेंडर सीधा टेक्नीशियन के ऊपर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दुकान के कर्मचारी टेक्नीशियन को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिक पर गंभीर आरोप लगाएं।

साथ ही मृतक के परिजनों ने मोर्चरी हाउस में पहुंच कर जमकर हंगामा किया जिसका वीडियो भी सामने आया है। बता दे पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने कहा कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई। वही एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मैकेनिक के परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। साथ ही इस हादसे के बाद सिंधी चौराहा स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और आस पास के इलाके में भी सुनसानी छायी हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.