MBPG छात्रसंघ चुनाव से पहले SSP की सख्ती, अराजकता पर होगी कड़ी कार्रवाई

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है और इसी बीच पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या विवाद न हो, इसके लिए नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एमबीपीजी कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि छात्र राजनीति की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की नजर अवांछित और उपद्रवी तत्वों पर रहेगी और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, छात्रसंघ चुनाव को लेकर एमबीपीजी कॉलेज और उसके आसपास छात्र गुटों के बीच पहले भी विवाद और झड़प की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कॉलेज से बाहर तक दो छात्र गुटों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। ऐसे में अब एसएसपी ने छात्र नेताओं, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनावी गतिविधियां नियमों के दायरे में ही हों और शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस का फोकस नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और कॉलेज परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बनाए रखने पर है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.