चीन में कोरोना के दस्तक देते ही भारत भी अलर्ट हो गया है और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद अब कोरोना को लेकर उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है …बता दे की स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी जारी कर दी है, और सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं और कहा गया है कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजा जाए.
कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।बता दे की गुरुवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी जारी की और सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए है .
वहीं कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें, जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसे फैलने से रोका जा सके,साथ ही लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जाए। वहीं केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।