इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो बाहर से देंगे समर्थन – ममता बैनर्जी

By New31 Uttarakhand

देश में लोक सभा चुनाव का दौर लगातार जारी है आपको बता दे चुनाव में पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71%, तीसरे चरण में 65.68% और चौथे चरण में 67.71% वोटिंग दर्ज की गई है। साथ ही 2019 के मुकाबले इस बार चारो चरणों में कम वोटिंग हुई है। तो वही अब चौथे चरण के मतदान के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा की अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो बाहर से उसे समर्थन देगी। अब सीएम ममता बैनर्जी का ये बयान मायने रखता है क्युकी पिछले कुछ समय से इंडिया गठबंधन में उनकी स्थिति असहज बनी हुई है।

वही बंगाल में तो उनका कांग्रेस और लेफ्ट से कोई गठबंधन नहीं हो पाया है , है प्रचार में उनकी तरफ से कहा गया की इन दोनो को वोट देना बीजेपी को वोट देने के समान है। हालाकि ये अलग बात है की ममता ने अपने बयान में साफ कर दिया की वो सिर्फ दिल्ली वाले इंडिया गठबंधन की बात कर रही है और उनका बंगाल की लेफ्ट और कांग्रेस से कोई नाता नहीं है। दरअसल इससे पहले बंगाल में सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही थी लेकिन कांग्रेस और टीएमसी के बीच में कोई सहमति नहीं पान पाई थी। एक तरफ ममता सिर्फ दो सीटें देने को तैयार थी तो वही कांग्रेस सात से कम पर तैयार नहीं हो रही थी। उससे वजह से बात नहीं बन पाई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.