कैंचीधाम के पास हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी दो गाड़ियां

By New31 Uttarakhand

पहाड़ों पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं, सड़क हादसों के चलते प्रतिदिन कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है। ऐसे में उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में कैंचीं धाम के समीप एक बड़ा हादसा हो गया , बता दे घटना रविवार दोपहर की हैं जब नैनीताल में भवाली से कैंचीं धाम मार्ग में एक स्विफ्ट डिजायर खड़ी थी। अचानक, भवाली से अल्मोड़ा की तरफ जाती एक सफेद रंग की पिकअप आई और उसको जोरदार टक्कर मार दी। इतनी जोर से टक्कर मारी की दोनों वाहन छतिग्रस्त हो गए और खाई में जा गिरे।

वाहनों को खाई में गिरता देख, राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े और पिकअप में बैठे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और फिर सी.एच.सी.भवाली भेजा गया हैं , जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी अंकित कुमार कैंची धाम कार से घूमने आए थे जिसके बाद कार खड़ी कर वे मंदिर घूमने गए थे जिसके बाद गरम पानी की ओर से पिकअप आयी जिसके बाद ऐसा हादसा हो गया हलाकि गनीमत रही की कार में कोई मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया हैं वही पिकअप में ड्राइवर समेत अन्य व्यक्ति मौजूद थे जो घ्याल हो गए डॉक्टर ने बताया उन्हें हलकी चोटे आयी हैं और अब उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.